हमेशा स्पष्ट वक्ता के रूप में पहचाने जाएंगे जोशी - Khulasa Online हमेशा स्पष्ट वक्ता के रूप में पहचाने जाएंगे जोशी - Khulasa Online

हमेशा स्पष्ट वक्ता के रूप में पहचाने जाएंगे जोशी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। एडवोकेट युगल नारायण पुरोहित वेलफेयर मेमोरियल संस्थान व नारायण पुरोहित परिवार की तरफ पूर्व विधायक डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संस्थान के डॉ सोमनारायण पुरोहित ने कहा कि जोशी हमेशा ही धुन व लग्न के पक्के रहे। राजनीति में होने के बाद भी वे एक स्पष्ट वक्ता के रूप में हमेशा याद रखे जाएंगे। उन्होनें जीवन में सिद्वान्तों से कभी समझौता नहीं किया। एक कुशल व्यवसायी होने के साथ साथ वे साहित्यनुरागी और कर्मशील व्यक्तित्व के धनी है।इस मौके पर एड त्रिलोक नारायण,भुवनेश नारायण,सुरेश नारायण सहित अनेक जनों ने विचार रखे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26