बोर्ड में नकल रोकने के लिए इंटरनल फ्लाइंग का होगा गठन, पहली बार वैकल्पिक विषयों के पेपर पहले होंगे - Khulasa Online बोर्ड में नकल रोकने के लिए इंटरनल फ्लाइंग का होगा गठन, पहली बार वैकल्पिक विषयों के पेपर पहले होंगे - Khulasa Online

बोर्ड में नकल रोकने के लिए इंटरनल फ्लाइंग का होगा गठन, पहली बार वैकल्पिक विषयों के पेपर पहले होंगे

बीकानेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से और 10वीं की 31 मार्च से शुरू होंगी। जिले में परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 11.45 बजे तक रहेगा। इस बार 12वीं में वैकल्पिक विषयों की परीक्षा पहले होगी। ताकि तैयारी के लिए ज्यादा समय मिल सके। टाइम टेबल सीबीएसई की तर्ज पर तैयार किया है।

इस बार पेपर के बीच में गैप भी ज्यादा रहेगा। 12वीं की परीक्षाएं 34 दिन तक चलेंगी। इनमें 13 दिन अवकाश वाले होंगे। 10वीं के स्टूडेंट्स को 27 दिन की परीक्षा में तैयारी के लिए 20 दिन अतिरिक्त मिलेंगे। यानि पेपर 7 दिन ही होंगे। परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई है। नकल पर रोक के लिए इंटरनल फ्लाइंग का भी गठन किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26