त्योहार से पहले महंगाई का झटका: गैस सिलेंडर 264 रुपए महंगा हुआ - Khulasa Online त्योहार से पहले महंगाई का झटका: गैस सिलेंडर 264 रुपए महंगा हुआ - Khulasa Online

त्योहार से पहले महंगाई का झटका: गैस सिलेंडर 264 रुपए महंगा हुआ

नई दिल्ली दिवाली से पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 264 रुपए की भारी बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 2000.50 रुपए का हो गया है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इधर, लगातार छठवें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं।
देश के प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम
शहर दाम (रुपए में)
चेन्नई 2133.00
कोलकाता 2073.50
दिल्ली 2000.50
मुंबई 1950.00
इस साल अब तक 668.50 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर
31 दिसंबर 2020 को दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1332 रुपए पर थी, जो अब 2000.50 पर पहुंच गई है। यानी इस साल अब तक कॉमर्शियल सिलेंडर 668.50 रुपए महंगा हो चुका है। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी इसकी कीमत में 43.5 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। कॉमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने की वजह से रेस्टोरेंट का खाना-पीना काफी महंगा हो जाएगा।
पिछले महीने ही घरेलू गैस की कीमत बढ़ाई गई थी
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी पिछले महीने ही बढ़ोतरी हुई थी। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस के दाम 15 रुपए बढ़ा दिए थे। दिल्ली और मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 899.50 रुपए है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26