जिला प्रमुख सहित पांच पंचायतों में कांग्रेस,तीन में भाजपा का बना बोर्ड,एक में निर्दलीय ने मारी बाजी - Khulasa Online जिला प्रमुख सहित पांच पंचायतों में कांग्रेस,तीन में भाजपा का बना बोर्ड,एक में निर्दलीय ने मारी बाजी - Khulasa Online

जिला प्रमुख सहित पांच पंचायतों में कांग्रेस,तीन में भाजपा का बना बोर्ड,एक में निर्दलीय ने मारी बाजी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले के पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम करते हुए जिला प्रमुख सहित पंाच पंचायतों में अपने प्रधान बना लिया है। जबकि भाजपा ने बहुमत नहीं होने के बाद भी तीन पंचायतों में प्रधान बनाने में कामयाबी हासिल की है। वहीं एक पंचायत में बहुमत होने के बाद भी प्रधान की कुर्सी कांग्रेस से उसी के पार्टी के बागी ने छीन ली है। घोषित परिणामों में जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस के मोडाराम मेघवाल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की रजनी को 23 वोटों से मात दी। 29 सदस्ययी जिला परिषद में मोडाराम को 26 और रजनी को 3 वोट मिले। यहां भाजपा के 8 सदस्य जीतकर आएं। वहीं बीकानेर पंचायत समिति से कांग्रेस के लालचंद आसोपा,कोलायत से कांग्रेस की पुष्पा सेठिया,पूगल से कांग्रेस के गौरव चौहान,श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेस की सावित्रि देवी तथा पांचू से कांग्रेस की मैना देवी निर्वाचित हुए है। वहीं लूणकरणसर में भाजपा के कानाराम गोदारा,खाजूवाला में भाजपा ममता बिरड़ा तथा नोखा से भाजपा की रामप्यारी तर्ड विजयी घोषित किये गये है। उधर नवनिर्वाचित बज्जू खालसा में कांग्रेस के बागी पप्पू देवी ने जीत दर्ज कर प्रधान की कुर्सी पर कब्जा किया है।
बीकानेर पंचायत में आसोपा बने प्रधान
बीकानेर पंचायत समिति में कांग्रेस के लालचंद आसोपा प्रधान निर्वाचित हुए है। 21 सदस्यों में से लालचंद को 10 वोट मिले। जबकि भाजपा के राजकुमार कस्वां को 7,निर्दलीय रामेश्वर जाखड़ को 3,सुमित्रा को एक वोट से ही संतोष करना पड़ा। ऐसे में भाजपा की क्रॉस वोटिंग का लाभ कांग्रेस को मिल गया।
नोखा में भाजपा का बना बोर्ड,रामप्यारी बनी प्रधान
सामान्य महिला की 17 सदस्य बोर्ड में भाजपा ने कब्जा किया है। यहां 16 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। जिसमें से 12 वोट रामप्यारी को मिले और रालोपा से जीती लिक्ष्मा को महज 4 वोट से ही संतोष करना पड़ा। यहां कांग्रेस की बागी उम्मीदवार के रूप में उतरी धापू कंवर को एक भी वोट नहीं मिला। जबकि एक सदस्य ने वोट नहीं डाला।
लूणकरणसर में गोदारा को प्रधान की कमान
लूणकरणसर पंचायत समिति में भाजपा के कानाराम गोदारा ने जीत दर्ज करते हुए प्रधान की कमान मिली है। 21 सदस्यों इस पंचायत में कानाराम को 14 वोट मिले। यहां से भाजपा के 12 सदस्य जीतकर आएं । इसके अलावा 2 निर्दलीय सदस्यों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। वहीं कांग्रेस की शांति देवी को 6 मत प्राप्त हुए। एक सदस्य वोट देने नहीं आया।
खाजूवाला में बना भाजपा का बोर्ड
जिले की सबसे दिलचस्प परिणाम देने वाली खाजूवाला पंचायत में भाजपा अपना बोर्ड बनाने में कामयाब हो गई। यहां से भाजपा की ममता बिरड़ा ने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश सोमानी को तीन वोट से पराजित किया। ममता को 9 तथा मुकेश को 6 वोट मिले। गौर करने वाली बात तो यह है कि यहां कांग्रेस,भाजपा व निर्दलीय के रूप में पांच-पांच सदस्य जीतकर आएं।
पांचू में कांग्रेस में मारी बाजी
जिले की पांचू पंचायत समिति में कांग्रेस की मैना देवी ने जीत दर्ज कर प्रधानी हासिल की है। यहां मैना देवी को 9 वोट मिले है,जबकि भाजपा की शिवदेवी को 6 मत हासिल हुए। यहां भी भाजपा का एक वोट कांग्रेस के खाते में गया। जबकि निर्दलीय सदस्य ने भी कांग्रेस की मैना देवी के पक्ष में वोट किया। आपको बता दे कि 15 सदस्यों की इस पंचायत में कांग्रेस-भाजपा को सात सात सीटें हासिल हुई और एक पर निर्दलीय विजय हुआ।
श्रीडूगरगढ़ में कांग्रेस ने फहराया परचम
21 सदस्यों की श्रीडूंगरगढ़ पंयायत समिति में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर प्रधान की कुर्सी पर कब्जा किया है। यहां से कांग्रेस की सावित्रि देवी निर्वाचित हुई है। उन्होंने भाजपा की बाधू देवी को एक वोट से शिकस्त दी। सावित्रि को 11 व बाधू देवी को 10 वोट हासिल हुए। आपको बता दे कि कांग्रेस ने 10 सीट,6 पर भाजपा और 4 सीट पर सीपीएम के उम्मीदवार जीते। जबकि एक निर्दलीय जीतकर पंचायत पहुंचा।
बज्जू खालसा में निर्दलीय की हुई जीत
जिले की नवनिर्वाचित बज्जू खालसा पंचायत में बहुमत के बाद भी कांग्रेस को जीत नसीब नहीं हुई। जिसके चलते कांग्रेस की ही बागी प्रधान बन गई। यहां से पप्पू देवी ने 8 तथा भंवरलाल डारा को 7 मत हासिल हुए।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26