हैड कांस्टेबल डेलू को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस सेवा सम्मान - Khulasa Online हैड कांस्टेबल डेलू को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस सेवा सम्मान - Khulasa Online

हैड कांस्टेबल डेलू को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस सेवा सम्मान

खुलासा न्यूज़ ।बीकानेर हैड कांस्टेबल डेलू को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस सेवा में बेहतरीन कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों को अति – उत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदक से समानित किया जायेगा।
इसके लिए गृह मंत्रालय भारत की और से प्रदेश के 392 पुलिस कर्मचारियों का चयन किया गया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर की और से सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मचारियों की सूची जारी की है। सूची में 136 पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं 256 उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा बीकानेर जिले से महिला पुलिस थाना में पदस्थापित शिशपाल डेलू हैड कांस्टेबल को उत्कृस्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा ।जो बीकानेर पुलिस परिवार के लिए गर्व की बात है। डेलू के छोटे भाई प्रेमसुख डेलू 2016 बैच के IPS है। तथा वर्तमान में जामनगर (गुजरात) में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत है। डेल्लू का गाँव नोखा तहसील में रासीसर है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26