कर्मचारियों के लिए खुशखबरी कैबिनेट ने 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी कैबिनेट ने 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों को आज सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी मिली है। आज कैबिनेट की मीटिंग में 3 प्रतिशत  महंगाई भत्ते को बढ़ाने पर मंजूरी मिल गई है। वहीं, जनवरी और फरवरी 2022 का एरियर भी मिलेगा। नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से लागू होगा।
केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 31प्रतिशत  मिलता है। इसे 3 प्रतिशत  बढ़ाकर 34 प्रतिशत  किया गया है। इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
न्यूनतम सैलेरी पर कितना बढ़ेगा
अगर 18,000 रुपए की न्यूनतम बेसिक सैलरी पर एरियर की कैलकुलेशन की जाए तो आपकी सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा।अभी कर्मचारी को 5,580 रुपए  मिल रहा है, जो 31प्रतिशत  के हिसाब से है। अब इसमें 3प्रतिशत और जुड़ेगा तो 6,120 रुपए मिलेंगे। मतलब कर्मचारियों की सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा। 2 महीने के एरियर का पैसा करीब 1,080 रुपए आएंगे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |