भाटी के सहारे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का शक्ति प्रदर्शन, कल भाटी का होगी बड़ी संपर्क सभा - Khulasa Online भाटी के सहारे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का शक्ति प्रदर्शन, कल भाटी का होगी बड़ी संपर्क सभा - Khulasa Online

भाटी के सहारे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का शक्ति प्रदर्शन, कल भाटी का होगी बड़ी संपर्क सभा

खुलासा न्यूज़ , बीकानेर । पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीकानेर आगमन की तैयारी जोरों पर चल रही है। भाटी के सहारे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का शक्ति प्रदर्शन होगा । पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी राजे के कार्यक्रम के लिए जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं।

दरअसल, नौ अक्टूबर को वसुंधरा राजे बीकानेर आएंगी और इस दौरान “संवाद” कार्यक्रम भी होगा। बुधवार को भाटी ने बीकानेर के देशनोक व नोखा में आम लोगों से जनसंपर्क किया। दरअसल, इसी कार्यक्रम में स्वयं देवीसिंह भाटी फिर से भाजपा में शामिल हो सकते हैं।गुरुवार को कोलायत में भाटी की सभा है। स्वयं के विधानसभा क्षेत्र में भाटी की बड़ी संपर्क सभा होने की उम्मीद की जा रही है।वसुंधरा राजे के बीकानेर कार्यक्रम को “कार्यकर्ता संवाद” नाम दिया गया है। देशनोक में आयोजित कार्यक्रम में भाटी के साथ देशनोक के कई प्रभावशाली लोग थे। इसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष, पार्षद व पूर्व पार्षद भी शामिल हुए। भाटी ने साफ तौर पर कहा कि वसुंधरा राजे के नौ अक्टूबर के कार्यक्रम को सफल बनाना है। इसके बाद नोखा में भी उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मीटिंग की। यहां भी वसुंधरा राजे के कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। दरअसल, सभी कस्बों में भाटी अपने संबोधन के साथ ही आम कार्यकर्ताओं व समर्थकों को बीकानेर तक लाने ले जाने के लिए व्यवस्था भी सुनिश्चित कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26