गहलोत की एक घोषणा से कर्मचारियों मे दौडी खुशी की लहर - Khulasa Online गहलोत की एक घोषणा से कर्मचारियों मे दौडी खुशी की लहर - Khulasa Online

गहलोत की एक घोषणा से कर्मचारियों मे दौडी खुशी की लहर

जयपुर। केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4 फीसदी बढ़ाने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद गहलोत सरकार ने भी अपने कर्मचारियों-पेंशनर्स के DA बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। 4 फीसदी DA बढ़ाया गया है। अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जुलाई 2022 से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। अभी तक 34 फीसदी DA मिल रहा था। बुधवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी लिखा है- केंद्र सरकार घोषणा पहले करती है। परंतु इस पर अमल काफी समय बाद होता है। हमारी सरकार घोषणा के साथ बढ़ी हुई राशि का अविलंब वितरण भी करती है। कर्मचारी हित में की गई आज की घोषणा को लागू करने में राज्य कोष से 1096 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च होगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26