निक्की के मर्डर को एक्सीडेंट बनाने की साजिश थी:पिता वीरेंद्र भी हत्या के आरोप में अरेस्ट हुआ था, बोला- निक्की को रास्ते से हटाना था - Khulasa Online निक्की के मर्डर को एक्सीडेंट बनाने की साजिश थी:पिता वीरेंद्र भी हत्या के आरोप में अरेस्ट हुआ था, बोला- निक्की को रास्ते से हटाना था - Khulasa Online

निक्की के मर्डर को एक्सीडेंट बनाने की साजिश थी:पिता वीरेंद्र भी हत्या के आरोप में अरेस्ट हुआ था, बोला- निक्की को रास्ते से हटाना था

निक्की यादव के मर्डर केस में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब ये बात सामने आई है कि साहिल, निक्की का मर्डर करने के बाद उसे रोड एक्सीडेंट दिखाने वाला था। उसने निक्की को कार से धक्का देने का प्लान बनाया था। लेकिन, साहिल इस प्लान को अंजाम नहीं दे सका, इसके बाद उसने निगमबोध घाट पर निक्की की हत्या कर दी।

उधर, साहिल समेत बाकी आरोपियों की 2 दिन की पुलिस रिमांड खत्म हो रही है। इसलिए कोर्ट में पेश करने के पहले आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

साहिल के पिता वीरेंद्र ने 25 साल पहले किया था मर्डर
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि साहिल के पिता वीरेंद्र के खिलाफ पहले भी कई अपराधों समेत हत्या का मामला दर्ज है। मामला 1997 में गांव में हुए झगड़े से जुड़ा था। जहां वीरेंद्र सिंह को हत्या के बाद अरेस्ट कर लिया गया था। दोषी पाए जाने के कुछ समय बाद उसने हाईकोर्ट में अपील की थी, इसके बाद उसे बरी कर दिया गया था।

निक्की यादव की हत्या से पहले पिता सब कुछ जानता था। उसने फिर भी साहिल का साथ दिया था। वीरेंद्र ने साफ-साफ बताया था कि वह किसी भी तरह से निक्की को रास्ते से हटाना चाहता था।

पूछताछ के दौरान भी साहिल के पिता वीरेंद्र को इस बात का कोई पछतावा नहीं था। वे सब शादी के बाद निक्की की लाश ठिकाने की तैयारी कर रहे थे।

निक्की की मां बोलीं- 2 लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की, फांसी हो
निक्की की हत्या के बाद मां सुनीता पहली बार मीडिया के सामने आई। सुनीता ने कहा कि ​​​​​​आरोपी साहिल ने एक नहीं, बल्कि 2 बेटियों की जिंदगी बर्बाद की है। निक्की की जिंदगी बर्बाद करने के बाद उसने धोखे में रखते हुए दूसरी लड़की से शादी की। साहिल को फांसी की सजा होनी चाहिए।

हत्या की बात कॉन्स्टेबल नवीन को सबसे पहले बताई
निक्की के मर्डल की साजिश रचने वाले 5 आरोपियों में से एक नवीन, साहिल का चचेरा भाई है। जो दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल है। निक्की को मारने के बाद साहिल ने सबसे पहले नवीन को फोन करके यह बात बताई। इसके बाद सभी आरोपी मित्रांव गांव में बने परिवार के ढाबे में शव को फ्रिज में रखने में जुट गए थे।

10 फरवरी को साहिल की शादी के बाद निक्की की लाश को ठिकाने लगाने वाले थे, लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने लाश बरामद कर ली थी।

निक्की यादव मर्डर केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

निक्की-साहिल की 2020 में हो गई थी शादी

नोएडा के आर्य समाज मंदिर में अक्टूबर 2020 में साहिल ने निक्की से शादी कर ली थी।
नोएडा के आर्य समाज मंदिर में अक्टूबर 2020 में साहिल ने निक्की से शादी कर ली थी।
error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26