Gold Silver

हिमानी को ट्रोल कर रहे सवाई के फैंस:कमेंट कर बोले: आप धोखेबाज हो, सवााई को छोड़कर मत जाओ प्लीज

इंडियन आइडल फेम सवाई भाट और उनकी मॉडल दोस्त हिमानी के रिश्तों में दूरियों की खबर आने लगी हैं। सवाई भाट व मॉडल हिमानी दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अलग-अलग पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टा अकाउंट पर फॉलो करना भी बंद कर दिया है। इतना ही नहीं, अब दोनों इमोशनल पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं। ऐसे में सवाई के फैंस ने हिमानी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कुछ फैंस उन्हें धोखेबाज करार दे रहे है तो कुछ उन्हें जल्द से जल्द सवाई को फॉलो करने को कह रहे है। फैंस नहीं चाहते है कि दोनों अलग हो जाए।

हिमानी की इंस्टाग्राम पोस्ट पर यूजर ने लिखा कि सवाई एक कुल लड़का है और हिमानी धोखेबाज है। एक यूजर ने लिखा कि हिमानी को जल्द से जल्द सवाई को फॉलो करना चाहिए। एक यूजर ने कमेंट किया कि सवाई और हिमानी को साथ में पसंद करते है। सवाई के फैंस ने यह तक लिखा कि प्लीज सवाई को छोड़कर मत जाओ। ये कमेंट्स महज बानगी है। हिमानी को ट्रोल करने वाले सवाई के फैंस की तादाद लगातार बढ़ती ही जा रही है।

Join Whatsapp 26