महिला को शादी का झांसा देकर इतने सालों तक किया देहशोषण - Khulasa Online महिला को शादी का झांसा देकर इतने सालों तक किया देहशोषण - Khulasa Online

महिला को शादी का झांसा देकर इतने सालों तक किया देहशोषण

बीकानेर। कस्बे की एक तलाकशुदा महिला ने हनुमानगढ़ जिले के भादरा तहसील के निवासी व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर लाखों रुपए, गहने हड़पने एवं छह वर्षों तक देहशोषण करने का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है। उसने बताया कि आरोपी वर्ष 2018 में उसके घर आया।
खुद की पत्नी का देहांत होने की जानकारी देते हुए विवाह करने का प्रस्ताव दिया। इस पर उसके गांव चली गई। जहां आरोपी ने उससे कई कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। उसके बाद वह उससे रुपए मांगता रहा और गहने बेचकर उसे देती रही। पीडि़ता ने शादी की रस्में भी नहीं करने का उलाहना दिया तो आरोपी ने उसे धोखे में रखने की बात कहते हुए घर से निकाल दिया।

 

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26