आपसी विवाद में 20-25 लोग घुस गए घर में और कर दिया फायर - Khulasa Online आपसी विवाद में 20-25 लोग घुस गए घर में और कर दिया फायर - Khulasa Online

आपसी विवाद में 20-25 लोग घुस गए घर में और कर दिया फायर

आपसी विवाद में 20-25 लोग घुस गए घर में और कर दिया फायर

श्रीगंगानगर। जिले के गांव कालियां में बुधवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर फायर कर दिए। आरोपियों ने गाली गलौच भी की। गनीमत यह रही कि फायर में कोई घायल नहीं हुआ। पीड़ित और आरोपियों के बीच ट्रैक्टर ट्रॉली यूनियन की किसी बात को लेकर विवाद है। इसी के चलते आरोपी पीड़ित के घर में घुसा और उसके बेटों पर फायर कर दिए। गांव कालियां के दर्शनसिंह पुत्र पूर्णसिंह की ओर से दर्ज मामले में कहा गया कि वह ट्रैक्टर ट्रॉली यूनियन से जुड़ा हुआ है। उसका बिट्टू प्रधान से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इससे बिट्‌टू उससे नाराज है। इसी बात को लेकर बुधवार रात बिट्‌टू करीब बीस- पच्चीस अन्य लोगों को लेकर उसके घर में घुस आया और उसके बेटों को जान से मारने की नीयत से फायर कर दिए। आरोपियों ने गाली गलौच भी किया। बाद में शोर सुनकर आसपास के लोगों के आ जाने से आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में रात करीब बारह बजे सदर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच एसआई हंसराज को दी गई है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26