दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार - Khulasa Online दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार - Khulasa Online

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

खुलासा न्यूज, बीकानेर। देशनोक पुलिस ने दहेेज हत्या प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार 04 जनवरी 2023 को लिछमणराम पुत्र दीपाराम मेघवाल निवासी बीरमसर ने रिपोर्ट दी की कि मेरी पुत्री की शादी वर्ष 2017 में देशनोक निवासी किशनाराम पुत्र मांगीलाल के साथ हुई थी। शादी के बाद मेरी पुत्री का पति किशनाराम व ससुराल पक्ष के लोग दहेज कम देने की बात को लेकर उसे तंग परेशान व मारपीट करते थे। उनके द्वारा तंग परेशान करने पर 04 जनवरी 2023 को मेरी पुत्री ने अपने ससुराल देशनोक में फांसी लगा ली। वगैरा वगैरा रिपोर्ट पर दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान भवानीसिंह इन्दा आरपीएस वृताधिकारी वृत नोखा द्वारा शुरू किया गया। प्रकरण की घटना की गम्भीरता का ेदेखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश व निर्देशानुसार देशनोक थानाधिकारी रूपाराम जाट ने अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। इस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जाकर व तलाश की जाकर अभियुक्त किशनलाल पुत्र मांगीलाल उम्र 30 वर्ष निवासी इन्द्रा कॉलोनी देशनोक पुलिस थाना देशनोक को दस्तयाब कर पूछताछ व अनुसंधान किया, जिसको बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26