भाजपा के ओबीसी मोर्च के जिला अध्यक्ष ने किया सुसाइड - Khulasa Online भाजपा के ओबीसी मोर्च के जिला अध्यक्ष ने किया सुसाइड - Khulasa Online

भाजपा के ओबीसी मोर्च के जिला अध्यक्ष ने किया सुसाइड

उदयपुर। बीजेपी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बीजेपी नेता 1500 लोगों की बिजनेस कमेटी (बीसी) चलाता था। उस पर 50 लाख रुपए का कर्जा हो गया था। इसके चलते वह डिप्रेशन में आ गया था। मामला उदयपुर के भूपालपुरा इलाके का गुरुवार का है।
थानाधिकारी हनुवंत सिंह सोढ़ा ने बताया कि बीजेपी नेता प्रभु प्रजापत (58) 18 साल से भूपालपुरा और अशोक नगर के लोगों के साथ मिलकर बीसी चला रहा था। लोगों का करोड़ों रुपए जमा था। कोरोना के बाद उस पर लाखों रुपए का कर्जा हो गया था। बीसी के जरिए उसे 50 लाख रुपए लोगों को देने थे। सामने आया कि प्रभु ने दीपावली के बाद लोगों को रुपए देने की बात कही थी। वह डिप्रेशन में आ गया था।गुरुवार सुबह 6 बजे जब बेटी चाय देने के लिए कमरे में गई तो पिता फंदे पर लटके मिले। पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
कर्जा उतारने के लिए बेच दी थी ऑडी कार
प्रभु प्रजापत की उदयपुर में ही पशु आहार की शॉप है। बीसी के जरिए कई लोगों के रुपए उसके पास जमा थे। वह उन रुपए को दूसरी जगह इन्वेस्ट कर देता था। पुलिस ने बताया कि इसके बाद जब उस पर कर्जा बढऩे लगा तो तीन साल पहले अपनी ऑडी कार बेच दी थी। इतना ही नहीं फार्म हाउस बेचकर भी उसने कुछ कर्जा उतारा था। कई लोगों के रुपए बाकी थे। इसके लिए कुछ दोस्तों से भी रुपए उधार लिए थे।
2 साल पहले 20 लाख रुपए लिए थे उधार
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महंगे शौक और लग्जरी लाइफ स्टाइल की वजह से रुपए खर्च हो जाते थे। 2 साल पहले उसने कर्जा उतारने के लिए 20 लाख रुपए दोस्तों और परिचितों से उधार भी लिए थे। पिछले कुछ दिनों से बीसी में रुपए जमा करवाने वाले लोग पैसे लौटाने की बात कह रहे थे।
प्रभु की दो बेटियां हैं। एक रुरुक्च और दूसरी ग्रेजुएशन कर रही है। इधर, परिजनों का कहना है कि प्रभु ने सुसाइड नहीं किया है और उन्हें हार्ट अटैक आया था। वे प्रभु पर किसी भी तरह के कर्जे से मना कर रहे हैं। जबकि पुलिस का कहना है कि कमरे में प्रभु फंदे पर लटके हुए मिले थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26