बीकानेर में कोरोना विस्फोट एक साथ आये इतने पॉजिटिव - Khulasa Online बीकानेर में कोरोना विस्फोट एक साथ आये इतने पॉजिटिव - Khulasa Online

बीकानेर में कोरोना विस्फोट एक साथ आये इतने पॉजिटिव

खुलासा न्यूज बीकानेर। बीकानेर में वैक्सीनेशन करवाने के लिए वृद्ध बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कोरोना ने एक बार फिर बीकानेर को अपनी जद में लेना शुरू कर दिया है। इसके बाद भी शहर में लोग कोविड गाइड लाइन्स का पालन नहीं कर रहे हैं। रविवार को आई तीन अलग अलग रिपोट्र्स में बीकानेर में नौ पॉजिटिव आए हैं। इसमें दो अन्य जिलों के है। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या बढक़र अब 33 तक पहुंच गई है। फरवरी में यह संख्या महज चार तक पहुंची थी। उम्मीद की जा रही थी कि मार्च में यह संख्या शून्य हो जायेगी, लेकिन इसके विपरीत सात गुना बढ़ गई है। इस सूची में नोखा से भी एक कोरोना पॉजिटिव है। पिछले चरण में भी नोखा हॉटस्पॉट रहा था। शनिवार को विभिन्न सेंटर्स पर अपनी जांच कराने वाले करीब 600 सैंपल की रिपोर्ट रविवार सुबह जारी हुई। इसमेंं नोखा की 89 साल की महिला भी शामिल है, जो वार्ड संख्या 16 की निवासी है। इसके अलावा बीकानेर के ही 66 साल के वृद्ध भी है। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर हुई जांच में दो पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें एक खतूरिया कॉलोनी और दूसरा 27 साल का युवक है, जिसने अपना पता नोट नहीं करवाया। आर्मी कैंट से एक और पॉजिटिव केस मिला है, जो 28 साल का युवक है। दो बीकानेर से बाहर के पॉजिटिव केस है। एक हनुमानगढ़ और दूसरा झुंझुूनू का है। इन दोनों जिलों से पहले भी पॉजिटिव केस आए थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26