लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने 10 नामों की लिस्ट जारी की, दिल्ली में उदित राज, कन्हैया कुमार, जेपी अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया - Khulasa Online लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने 10 नामों की लिस्ट जारी की, दिल्ली में उदित राज, कन्हैया कुमार, जेपी अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया - Khulasa Online

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने 10 नामों की लिस्ट जारी की, दिल्ली में उदित राज, कन्हैया कुमार, जेपी अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने 10 नामों की लिस्ट जारी की, दिल्ली में उदित राज, कन्हैया कुमार, जेपी अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। इसमें खासतौर पर दिल्ली में तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं। आप से समझौतें में मिली इन तीन सीटों में उत्तरपूर्वी दिल्ली से कन्हैयाकुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। ऐसे में इस सीट पर भाजपा के मनोज तिवारी से कन्हैया कुमार का मुकाबला होगा। इसके अलावा उदित राज और जे.पी.अग्रवाल को भी दिल्ली से टिकट दी गई है। इसके साथ ही पंजाब में जालंधर से पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीतसिंह चन्नी को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। अमृतसर से गुरजीतसिंह, फतेहगढ़ साहिब से अमरसिंह, भटिंडा से जीत मोहिंदरसिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपालसिंह खैरा, पटियाला से डा.धर्मवीर गांधी को प्रत्याशी बनाया गया है।उत्तरप्रदेश में इलाहाबाद से उज्वल रेवतीरमण को टिकट दिया गया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26