Gold Silver

आज से कॉमर्शियल सिलेंडर 92 रुपए सस्ता

नई दिल्ली। आज यानी 1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर 2023-24 शुरू हो गया है। यह नया साल अपने साथ कई सारे बदलाव लेकर आया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने आज नए वित्त वर्ष के पहले दिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की है।
वहीं आज से सोने और ज्वेलरी पर सीमा शुल्क 20त्न से बढक़र 25त्न हो गया है, इससे इसकी कीमत बढ़ सकती है। पेनकिलर्स, ऐंटीबायोटिक्स और दिल की दवाएं भी महंगी हो गई हैं। हम आपको ऐसे ही 13 बदलावों के बारे में बता रहे हैं, जिनका आप पर सीधा असर पड़ेगा।
1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे
19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 92 रुपए तक सस्ता हो गया है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2119.50 की जगह 2028 रुपए में मिल रहा है। वहीं कोलकाता में अब ये 2132 रुपए पर आ गया है। इससे पहले 1 मार्च को सिलेंडर के दाम 350.50 रुपए बढ़े थे।

Join Whatsapp 26