सीएम गहलोत व मंत्री मेघवाल का संवाद चर्चा में, आखिर किसको दी गई गलत जानकारी ? - Khulasa Online सीएम गहलोत व मंत्री मेघवाल का संवाद चर्चा में, आखिर किसको दी गई गलत जानकारी ? - Khulasa Online

सीएम गहलोत व मंत्री मेघवाल का संवाद चर्चा में, आखिर किसको दी गई गलत जानकारी ?

खुलासा न्यूज, बीकानेर। सीएम अशोक गहलोत व केन्द्रीय मंत्री अर्जुराम मेघवाल का संवाद चर्चा में है। आज वीसी के माध्यम से दोनों नेताओ में संवाद हुआ। दोनों ने एक-दूसरे को गलत जानकारी के बारे में टोका। पहले सीएम ने पेंडिंग प्रोजेक्ट को लेकर मेघवाल से कहा- कई प्रोजेक्ट पेंडिंग है, आपको शायद पूरी जानकारी नहीं है। इसके बाद स्वदेश दर्शन योजना को लेकर सीएम ने चिंता जताई। नई गाइडलाइन में हिस्सेदारी 60.40 करने की संभावना जताई । इस पर मेघवाल ने कहा सीएम गहलोत से कहा- आपको किसी ने गलत जानकारी दी है। स्वदेश दर्शन योजना में 60.40 की कोई योजना नहीं है। इसके बाद सीएम गहलोतने मेघवाल का आभार जताया।

 

राज्यों की मदद करे केंद्र

गहलोत ने कहा- केंद्र सरकार को चाहिए कि वह राज्यों की वित्तीय रूप से और नीतियों से मदद करें। अभी केंद्र का रवैया ठीक नहीं है। केंद्रीय करों में राज्यों के हिस्से का पैटर्न बदलने से राज्यों को नुकसान हुआ है। पेट्रोल डीजल में राज्यों को मिलने वाली ड्यूटी का पैटर्न बदलने से भी अब हिस्सा कम होने से नुकसान हो रहा है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल हमारी भावनाएं प्रधानमंत्री तक पहुंचाएं कि केंद्र राज्यों को वित्तीय रूप से और अच्छी नीतियों के माध्यम से मदद करें।
मेघवाल बोले, केंद्र पर्यटन विकास में पूरी मदद करेगा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा- स्वदेश दर्शन योजना के अलावा थीम बेस पर्यटन विकास के प्रोजेक्ट्स में भारत सरकार पूरी मदद करेगी। राजस्थान के लंबित प्रोजेक्ट्स को भी जल्द मंजूरी के प्रयास होंगे। नई गाइडलाइन के बाद प्राजेक्ट्स मंजूर कर दिए जांएगे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26