साइकिल पर सवार सुधीर का बीकानेर में हुआ स्वागत, दिया जागरुकता का संदेश   - Khulasa Online साइकिल पर सवार सुधीर का बीकानेर में हुआ स्वागत, दिया जागरुकता का संदेश   - Khulasa Online

साइकिल पर सवार सुधीर का बीकानेर में हुआ स्वागत, दिया जागरुकता का संदेश  

सुसंदेश से लोगों को जागरुक करना भी देश सेवा : महनोत
खुलासा न्यूज, बीकानेर। गो ग्रीन, सैल्यूट इंडियन आर्मी, सेव फ्यूल, एज्यूकेशन टू ऑल तथा साइकिल चलाओ हैल्थ बनाओ जैसे संदेशों को साइकिल पर देने निकले रोटेरियन सुधीर छाकोले का आज बीकानेर पहुंचने पर रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन द्वारा स्वागत किया गया। रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन अध्यक्ष पवन महनोत ने बताया कि सुसंदेश से लोगों को जागरुक करना भी देश सेवा का कार्य है। अध्यक्ष महनोत ने बताया कि 20 दिसम्बर को गेटवे ऑफ इंडिया से शुरुआत करने वाले सुधीर छाकोले लोगों को जागरुकता का संदेश देते हुए 16 जनवरी को वाघा बॉर्डर अटारी पहुंचेंगे और वहां से इंडिया गेट और वहां से वापस गेटवे ऑफ इंडिया तक यह संदेश पहुंचाएंगे। इस अवसर पर पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, घनश्याम रामावत, श्रीलाल चांडक, सुरेश राठी, शंभु गहलोत, ताहिर खान, जगदीश मोदी, शंकर सिंह राजपुरोहित, लक्की पंवार, पवन सुथार, महेन्द्र साध व लोकेश कच्छावा द्वारा सुधीर छाकोले का अभिनन्दन किया गया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26