शहर महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, तीन पार्षदों को बनाया उपाध्यक्ष - Khulasa Online शहर महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, तीन पार्षदों को बनाया उपाध्यक्ष - Khulasa Online

शहर महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, तीन पार्षदों को बनाया उपाध्यक्ष

जयपुर। शहर महिला कांग्रेस हेरिटेज की नई कार्यकारिणी की घोषणा आज कर दी गई है। कार्यकारिणी में 63 महिला कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। जयपुर शहर महिला कांग्रेस हेरिटेज की नई कार्यकारिणी में 11 उपाध्यक्ष, 17 महासचिव और 24 सचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी में 9 ब्लॉक अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। साथ एक प्रवक्ता और एक सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर की भी घोषणा की गई है।
तीन पार्षदों और एक पूर्व पार्षद को बनाया उपाध्यक्ष वहीं जयपुर शहर महिला कांग्रेस हेरिटेज की नई कार्यकारिणी में हेरिटेज नगर निगम की तीन महिला कांग्रेस पार्षदों और एक पूर्व पार्षद को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है । इन पार्षदों में अस्मा खान, सना खान अंजलि ब्रह्मभट्ट शामिल है तो वहीं पूर्व पार्षद नाहिद नफीस को भी उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व जयपुर हेरिटेज महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रानी लुबना ने बताया कि महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी में सभी वर्गों को प्रतिनिधि दिया गया है। जल्द ही कार्यकारिणी मैं और लोगों को ही मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कि कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीति सिद्धांत को घर घर पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। जल्द ही महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश महिला कांग्रेस ने पहली बात जयपुर शहर में जयपुर हेरिटेज और जयपुर ग्रेटक के नाम से अलग-अलग महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की थी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26