चारा लेने गई महिला के साथ दुष्कर्म - Khulasa Online चारा लेने गई महिला के साथ दुष्कर्म - Khulasa Online

चारा लेने गई महिला के साथ दुष्कर्म

बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला के पति ने चार आरोपियों के खिलाफ बज्जू थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने चारों आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पीडि़ता के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी खेत में पशुओं के लिए चारा एकत्र कर रही थी। इस बीच रामेश्वर, श्रवण तथा हड़मान ने पहुंच उसकी पत्नी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। उन्होंने दुष्कर्म का प्रयास भी किया। पीडि़त के पति ने कहा कि उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो वह और उसका बेटा खेत की तरफ भागे। पीडि़ता के पति ने बताया कि जब वे पहुंचे तो वहां से रामेश्वर, श्रवण और हड़मान भागते हुए दिखाई दिए। आरोपियों ने महिला को धमकी भी दी कि अगर इस संबंध में किसी को बताया कि वह उसे जान से मार देंगे। छेड़छाड़ के इस प्रकरण में पीडि़त महिला के गले से नौ तौले की गठी गुम हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26