बीकानेर: इस प्लाजा की लिफ्ट में फंसी बुजुर्ग महिला, सांसत में फंसी जान - Khulasa Online बीकानेर: इस प्लाजा की लिफ्ट में फंसी बुजुर्ग महिला, सांसत में फंसी जान - Khulasa Online

बीकानेर: इस प्लाजा की लिफ्ट में फंसी बुजुर्ग महिला, सांसत में फंसी जान

बीकानेर। शहर के पार्श्वनाथ प्लाजा में लगी लिफ्ट शनिवार को बीच में अटक गई। लिफ्ट में एक बुजुर्ग महिला फंस गई। 70 वर्षीया महिला करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही, जिससे उसका दम घुटने लगा। बुजुर्ग महिला की जान पर बन आई। बाद में लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर उसे निकाला गया। लिफ्ट से बाहर आने पर बुजुर्ग महिला की जान में जान आई। जानकारी के अनुसार तुलसी सर्कल पर रहने वाली 70 वर्षीय महिला यहां स्टेशन रोड डाक बंगला के सामने पार्श्वनाथ प्लाजा में एक प्राइवेट बैंक शाखा में आई थी। यहां वे लिफ्ट में फंस गईं और घंटे भर तक लिफ्ट खोलने की मशक्कत करती रहीं। लिफ्ट बीच में ही फंसी थी, इसलिए जल्दी से उसकी आवाज भी किसी को सुनाई नहीं दी। काफी देर तक जब लिफ्ट नीचे नहीं आई, तो गार्ड ने देखा और लिफ्ट का गेट तोड़ कर उसे बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पार्श्वनाथ प्लाजा की यह लिफ्ट अमूमन खराब रहती है। कुछ दिन पहले भी एक बुजुर्ग इसमें फंस गया था। महीने भर के अंतराल में यह तीसरी घटना है ।

 

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26