बीकानेर / महिला तांत्रिक ने ऐसे की हत्या:10 दिन पहले तांत्रिक बनी - Khulasa Online बीकानेर / महिला तांत्रिक ने ऐसे की हत्या:10 दिन पहले तांत्रिक बनी - Khulasa Online

बीकानेर / महिला तांत्रिक ने ऐसे की हत्या:10 दिन पहले तांत्रिक बनी

राजस्थान में एक महिला तांत्रिक ने विवाहिता की हत्या कर दी। महिला तांत्रिक ने बुरी आत्मा का साया बताकर विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। तांत्रिक ने विवाहिता को दो दिन तक लोहे के सरिए और गर्म चिमटे से इतने घाव दिए कि वह सहन नहीं कर पाई। शनिवार रात को उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

 सोमवार को पुलिस टीम और आसपास के इलाकों से मामले की सच्चाई जुटाई। इस दौरान चौकाने वाले खुलासे हुए। हैरानी की बात तो यह है कि महिला ने दस दिन पहले ही तांत्रिक का काम शुरू किया था। 11वें दिन उसने अरना गांव की 35 साल की रूपा को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने 40 साल की महिला तांत्रिक और उसके सेवादार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला है कि महिला ने 10 दिन पहले ही खेती छोड़ घर में स्थान बना लिया। महिला खुद में बाबा आने का नाटक करने लगी।

महिला 10 दिन पहले ही किसी कार्यक्रम में गई थी। कार्यक्रम में एक बाबा ने विवाहिता (जिसकी हत्या की) को बेटा होने का आशीर्वाद दिया। बस यहीं से महिला के मन में शैतानी का बीज फूटा और उसने तांत्रिक बनने का विचार बनाया। ये बाबा कौन था, पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है। महिला ने घर आते ही स्थान बनाया। बेटे और सेवादार के साथ झाड़-फूंक का काम शुरू किया। सबसे पहले पास में रहने वाली महिला को जाल में फंसाया। महिला पड़ोस के मोहल्ले से थी तो उसने आसानी से संपर्क साध लिया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26