भामाशाह व उद्योगपति कुलरिया को मिला भारत यूथ अवार्ड - Khulasa Online भामाशाह व उद्योगपति कुलरिया को मिला भारत यूथ अवार्ड - Khulasa Online

भामाशाह व उद्योगपति कुलरिया को मिला भारत यूथ अवार्ड

खुलासा न्यूज बीकानेर। यूथ आइकन व भामाशाह धर्मचंद कुलरिया को दिल्ली में भारत यूथ अवार्ड से नवाजा गया। भारत गौरव फाउंडेशन दिल्ली के तत्वावधान में भारत गौरव यूथ अवार्ड समारोह का आयोजन नई दिल्ली स्थित होटल संगरिला-इरोज में किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते एवं केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर थे। इथोपिया गणराज्य की राजदूत टिजिटा मुलुगेटा, सांसद एवं गायक हंसराज हंस, वरिष्ठ आईएएस ज्योति कलश, सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उप कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद दिनेश चंद्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समाज और उद्योग जगत में अपनी भागीदारी के लिए भामाशाह धर्मचंद कुलरिया को दोनों मंत्रियों ने भारत युवा गौरव अवार्ड से सम्मानित किया।इस अवसर पर कई कर्नाटक, त्रिपुरा, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटका के कई लोकसभा संासद, विधानसभा उपाध्यक्ष, कोर्ट के जज, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। यह पुरस्कार प्राप्त करने वालों में धर्मचंद कुलरिया के अलावा लोकसभा सांसद मरगनी भरत, लोकसभा सांसद हेमंत पाटिल, लोकसभा सांसद रेबती त्रिपुरा, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के उपाध्यक्ष विजेन्द्र यादव, असम विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. नुमाल मोमिन, आयकर विभाग की संयुक्त आयुक्त अमनप्रीत, जीसटी विभाग के संयुक्त आयुक्त अभिनव यादव, यूथ आइकन समीर भाटी, युवा उद्यमी राजश्री गायकवाड, आईएएस शुभम गुप्ता जैसे युवा नेता एवं अधिकारी शामिल थे।
यह पुरस्कार भारत गौरव फाउंडेशन द्वारा पिछले कई वर्षों से देशभर की ख्यातनाम हस्तियों को प्रदान किए जाते हैं

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26