रूस-यूक्रेन जंग के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री पहुंचे रूस, इमरान की मक्खनबाजी देखिए.... - Khulasa Online रूस-यूक्रेन जंग के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री पहुंचे रूस, इमरान की मक्खनबाजी देखिए.... - Khulasa Online

रूस-यूक्रेन जंग के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री पहुंचे रूस, इमरान की मक्खनबाजी देखिए….

मॉस्को. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस वक्त रूस के दौरे पर हैं। यह 23 साल में किसी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पहला रूस दौरा है। मौजूदा तनाव को देखते हुए उनकी रूस यात्रा पर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। अमेरिका ने भी इमरान खान के दौरे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने कहा कि यह हर जिम्मेदार देश की जिम्मेदारी है कि वह यूक्रेन में रूस की गतिविधियों पर आपत्ति जताए। अमेरिका ने पाकिस्तान को यूक्रेन तनाव पर अपनी भूमिका से अवगत कराया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बुधवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। इमरान खान और पुतिन की मॉस्को में होने वाली मुलाकात को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान को यूक्रेन पर हालिया रूसी आक्रमण के बारे में हमारी स्थिति को लेकर सूचित किया है। हमने उन्हें युद्ध पर कूटनीति को आगे बढ़ाने के हमारे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी है।

रूस ने किया यूक्रेन पर हमला!
प्राइस ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ अपनी साझेदारी को अमेरिकी हितों के लिए महत्वपूर्ण मानता है। इमरान खान बुधवार को मॉस्को के लिए रवाना हुए थे। अपने दो दिवसीय दौरे पर खान पुतिन के साथ बैठक और आर्थिक सहयोग सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इमरान खान ऐसे वक्त पर रूस पहुंचे हैं जब रूसी सेना यूक्रेन पर हमला कर चुकी है और लगातार बम बरसा रही है। गुरुवार सुबह से ही राजधानी कीव और अलग-अलग शहरों में धमाके हो रहे हैं जिसके बाद यूक्रेन इसे फु ल स्केल अटैक कहा है।

इमरान बोले. मैं बहुत उत्सुक हूं!
इस बीच इमरान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह उनके मॉस्को में लैंडिंग के बाद का है। वीडियो में इमरान खान के साथ पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी नजर आ रहे हैं। इमरान खान को वीडियो में कहते सुना जा सकता है, मैं कितने सही समय पर यहां आया हूंए मैं बहुत उत्सुक हूं। कुछ देर बाद वह दोहराते हैं, मैं बहुत उत्सुक हू। इमरान खान जब मॉस्को में हैं तब रूस की सेना यूक्रेन में घुस चुकी है और पुतिन पूर्वी यूक्रेन में एक स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन का आदेश दे चुके हैं।

रूसी हमले के बीच मॉस्को पहुंचे पाक पीएम
इमरान खान के रूस रवाना होने से कुछ घंटे पहले ही अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी जैसे कई नाटो देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की है। पूर्वी यूक्रेन में रूसी सैनिकों के दाखिल होने के बाद रूस पहुंचने वाले इमरान खान पहले विदेशी नेता हैं। विशेषज्ञ इमरान खान के दौरे को यूक्रेन पर रूसी कार्रवाई के समर्थन के रूप में देख रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री खान की मॉस्को की यात्रा को पश्चिम के लिए एक स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26