बेटी ने पिता व एक महिला पर लगाया मां की हत्या करने का आरोप

बेटी ने पिता व एक महिला पर लगाया मां की हत्या करने का आरोप

खुलासा न्यूज, बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में महिला राजेन्द्र कौर सुसाइड केस में अब नया मोड आ गया है। मृतका की बेटी दीपिका सिंह पत्नी पवन कुमार ने अपने पिता व एक महिला पर मां की हत्या करने का आरोप लगाते हुए सदर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में परिवादिया ने बताया कि उसके पिता कैप्टन गुरविन्द्र सिंह पेशे से वकील है। करीब एक साल से अपने साथी महिला वकील को घर पर लाते रहे है। महिला हर तरह का नशा करती है तथा उसके आपस में अवैध व अनैतिक संबंध कायम कर रखे है। इन दोनों को अवैध संबंध बनाते हुए उसकी मां व भाई ने कई बार देखा। इस पर उसकी मां ने ऐतराज जताया तो मारपीट और धमकाया गया। परिवादिया का आरोप है कि उसके पिता व महिला के कृत्य के कारण उसकी मां तंग-परेशान रहने लगी। इस संबंध में पूर्व पुलिस में शिकायत की गई। महिला पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई। लेकिन उसके बाद महिला का उसके मां के घर आना-जाना जारी रहा। लोक लज्जा के कारण किसी को बताया नहीं। उसके भाई व मां ने दोनों को अवैध संबंध बनाते अपनी आंखों से देखा। महिला मां व उसके भाई को घर से बाहर निकालने की धमकी देती थी। परिवादिया ने बताया कि उसके पिता व महिला उसकी मां को बार-बार खुद मर जाने व आत्महत्या करने पर विवश करते थे और वकील होने की धमकी देते थे कि उनकी कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा।

 

परिवादिया ने बताया कि उसकी मां घर पर थी व छुट्टी के दिन भी महिला घर पर आई थी। शाम को उसके पिता का फोन उसके पास आया और बोला कि काका कहा है। इनके पूर्व संबंधों को देखते हुए मैंने उनसे कहा कि कही आपने मेरी मां को मार तो नहीं दिया है, मैं डरी हुई दौड़कर मम्मी के घर गई। वहां जाकर देखा तो मम्मी बैड पर लेटी थी और पिता पास खड़े थे। मम्मी ने जो सूट पहन रखा था उसी की चुन्नी का एक फंदा बनाया हुआ पंखे से लटकाया हुआ था। इस दौरान पिता ने कहा कि तुम लोगों ने हमारी बात नहीं मानी तो आज मैंने काम तमाम कर दिया।

परिवादिया ने बताया कि इस दौरान उसने शोर मचाया तो दौड़कर पड़ोसी भी आ गए और कुछ देर बाद भाई व परिवार के लोग भी आ गए। उसने सदर पुलिस थाने फोन कर पुलिस को बुलाया। हम लोग मां को अस्पताल लेकर गए और पुलिस उसके पिता को पकड़कर थाने लेकर गई। परिवादिया का आरोप है कि उसके पिता व महिला ने षडय़ंत्र कर उसकी मां की हत्या की और बाद में ऐसी स्थिति तैयार की जिससे ऐसा लगे कि उसकी मां ने आत्महत्या की है। परिवादिया का आरोप है कि उसके पिता और महिला ने मिलकर लोगों के विरुद्ध झुठे मुकदमों की धमकियां देकर पैसे वसूलने का धंधा भी करते है। दोनों के अवैध संबंधों के कारण उसकी मां उनकी अड़चन लगती थी जिस कारण उसकी मां को दोनों परेशान करते थे और क्रुरता वाला व्यवहार करते थे। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर धारा 302 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |