
दुकान जाने का कहकर निकला व्यक्ति तीन दिन से लापता, परिजन परेशान






खुलासा न्यूज, बीकानेर। घर से दुकान के लिए निकले व्यक्ति का करीब तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। इस सम्बंध में परिजनों ने नयाशहर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवायी है। रामपुरा बस्ती गली नम्बर एक में रहने वाले 40 वर्षीय किशोर सिंह राजवी पुत्र शक्ति सिंह राजवी दो फरवरी को घर से दुकान का बोल कर निकले थे। किशोर सिंह दो फरवरी को पुगल रोड़ पर कृष्णा पेट्रोल पंप के पास स्थित अपनी चाय की दुकान बन्ना टी स्टॉल पर गए। जहां पर कुछ देर दुकान खोलने के बाद दुकान को बंद करके चले गए। जिसके बाद से उनके सम्बंध में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। परिजनों के अनुसार किशोर सिंह घर से तो हमेशा की तरह की दुकान का कहकर निकले थे, लेकिन पांच फरवरी की शाम तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। किसी को इस सम्बंध में जानकारी मिले तो 9667175384 भंवर सिंह राजवी या नयाशहर पुलिस को सूचना देवें।


