राजू ठेहट मर्डर केस में बीकानेर की महिला को सीकर पुलिस ने किया गिरफ्तार - Khulasa Online राजू ठेहट मर्डर केस में बीकानेर की महिला को सीकर पुलिस ने किया गिरफ्तार - Khulasa Online

राजू ठेहट मर्डर केस में बीकानेर की महिला को सीकर पुलिस ने किया गिरफ्तार

खुलासा न्यूज, बीकानेर। राजू ठेहट मर्डर केस में सीकर पुलिस ने बीकानेर पुलिस की मदद से एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला सुधा कंवर पत्नी अमरजीत है जो बीछवाला थाना क्षेत्र की निवासी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुंधा कंवर पर पैसों का लेनदेन, शरण देने, अन्य लोगों को आपस में जुड़वाने के मामलों में संल्पिता का आरोप है। इन आरोपों के तहत सीकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अमरजीत गैंगस्टर रोहित गोदारा का राइट हैंड है। जो अभी फरार चल रहा है। बता दें कि सीकर में दिनदहाड़े गैंगस्टर राजू ठेहट पर फायरिंग कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद इसी हत्या की जिम्मेदारी बीकानेर के कालू थाना क्षेत्र निवासी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली थी। फिलहाल रोहित गोदारा फरार है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26