बीकानेर से खबर- स्कॉर्पियो-बोलेरो की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल - Khulasa Online बीकानेर से खबर- स्कॉर्पियो-बोलेरो की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल - Khulasa Online

बीकानेर से खबर- स्कॉर्पियो-बोलेरो की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

खुलासा न्यूज, बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में एक और सड़क हादसा हुआ है। जिसमें दो गाडिय़ों में आमने-सामने की भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। हादसा गांव ठुकरियासर के पास स्टेट हाईवे पर होना बताया जा रहा है। जहां दो गाडिय़ों में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भिडऩे वाले स्कार्पियों और बोलेरो गाड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धीरदेसर पुरोहितान निवासी लिखमाराम सुथार अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। वापस आते समय श्रीडूंगरगढ़ की ओर से जा रहे थे और गांव ठुकरियासर से निकलते ही सामने से आ रही स्कार्पियों से टक्कर हो गयी। हादसे में बोलेरो बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे के बाद गाड़ी में आग भी लग गयी। आसपास के लोगों के सहयोग से आग को बुझाया गया। गंभीर घायलों को बीकानेर रैफर किया गया है।

ये बताए जा रहे घायल
धीरदेसर पुरोहितान निवासी देवकरण, मोहन, लालचंद, पेमीदेवी, निरमा, झमका, द्रोपती, मनोज, विमला, आरती, निशा व गजानंद शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सामने अचानक आई गाय को बचाने के चक्कर में दोनों वाहन आपस में भिड़ गए।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26