Gold Silver

दो बच्चों को मारकर मां फंदे से लटकी

चौमूं। गोविंदगढ़ में सोमवार देर रात एक मां ने दो बच्चों को फंदे पर लटकाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद भी खुद भी फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। क्र्रष्ट बटालियन जयपुर में कॉन्स्टेबल पद पर तैनात पति एक महीने की छुट्‌टी के बाद सोमवार को ही ड्यूटी पर गया था। पुलिस के अनुसार हत्या की वजह पारिवारिक झगड़ा बताई जा रही है। गोविंदगढ़ पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं। तीनों शवों को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
गोविंदगढ़ सीओ संदीप सारस्वत ने बताया कि क्र्रष्ट बटालियन जयपुर में तैनात रविंद्र सेठी का परिवार सिंगोद खुर्द गांव में रहता है। परिवार में उसके पिता, पत्नी मनीषा सेठी (32), बेटी नम्रता (10) और डेढ़ साल का बेटा काव्यांश है। जवान रविंद्र सेठी एक महीने की छुट्टी लेकर अपने घर आया था। छुट्टी खत्म होने पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी ड्यूटी पर लौट गया। रात करीब 10 बजे दोनों बच्चों को लेकर मां मनीषा कमरे में सोने चली गई। देर रात दोनों बच्चों को फंदे से लटकाकर मार दिया। उसके बाद उसने भी फंदे लगाकर सुसाइड कर लिया।
ससुर दरवाजा खटखटाता रहे, नहीं आई आवाज
सुबह करीब 8 बजे तक मनीषा कमरे से बाहर नहीं आई। चाय बनाने के लिए कहने के लिए ससुर कई देर तक कमरे का गेट खटखटाते रहे। जब कोई आवाज नहीं आई तो धक्का देकर गेट खोला। दोनों बच्चे और बहू साड़ी के फंदे से लटके मिले। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घटना की वजह पारिवारिक झगड़ा माना जा रहा है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के लिए तीनों शवों को चौमूं सरकारी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।

Join Whatsapp 26