मळमास 15 से, एक महीने तक टलेंगे शुभ कार्य - Khulasa Online मळमास 15 से, एक महीने तक टलेंगे शुभ कार्य - Khulasa Online

मळमास 15 से, एक महीने तक टलेंगे शुभ कार्य

-14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन मळमास होगा पूर्ण
इस साल का आखिरी सावा 14 दिसम्बर
खुलासा न्यूज,बीकानेर।मळमास (खरमास) 15 दिसम्बर से शुरू होगा। पूरे एक महीने बाद 14 जनवरी को मळमास खत्म होगा। इस दौरान किसी भी तरह का शुभकार्य नहीं किया जाएगा। मान्यता के अनुसार इस अवधि में सूर्य की गति धीमी पड़ जाती है। इसके कारण शुभ कार्य टाले जाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य एक राशि में एक महीने तक रहते हैं। इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसे संक्रांति काहा जाता है। जिस भी राशि में सूर्य जाते हैं उसी राशि के नाम से संक्रांति जानी जाती है.। ऐसे ही जब सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं तब मळमास लगता है। इस एक महीने के अंतराल में शुभ कार्य नहीं होते हैं।
इन कार्यों को टालना चाहिए
मळमास में सूर्य की गति मंद पड़ जाने के कारण ही शुभ कार्य को टालने की परम्परा रही है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस दौरान विवाह, मुंडन, सगाई, गृहप्रवेश के साथ व्रतारंभ एवं व्रत उद्यापन सहित सभी शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं.
इस महीने में करें दान
इस महीने सुबह जल्दी उठकर स्नान करके भगवान सूर्य की उपासना करनी चाहिए। जरूरतमंद को भोजन खिलाएं। ऊनी कपड़ों का दान करें। मळमास में दान करना श्रेष्ठ माना गया है। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि 15 दिसंबर से मलमास प्रारंभ हो जाएगा। जो पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी 14 जनवरी 2022 तक रहेगा।
इस साल का आखिरी सावा 14 दिसम्बर
इस साल आखिरी सावा 14 दिसंबर का रहेगा। इसके बाद धनु संक्रांति के चलते मलमास शुरू हो जाएगा, जो मकर संक्रांति यानी अगले साल 14 जनवरी तक रहेगा। इसके बाद फिर से विवाह आदि सहित शुभ कार्य शुरू होंगे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26