बीकानेर मौसम अपडेट : सुबह आठ बजे तक सर्दी का अहसास, कड़ाके की सर्दी का इंतजार

बीकानेर मौसम अपडेट : सुबह आठ बजे तक सर्दी का अहसास, कड़ाके की सर्दी का इंतजार

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को दिन का पारा 25.8 डिग्री सेल्सियस था। पिछले दो दिन से बीकानेर में रात का तापमान घट रहा है। ऐसे में सुबह आठ बजे तक सर्दी का अहसास रहता है। सूर्योदय के बाद भी सर्दी रहती है, जबकि दोपहर में तापमान पच्चीस डिग्री से ऊपर पहुंचकर राहत दे पाता है। आमतौर पर बीकानेर में इन दिनों में न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहता है लेकिन इस बार गिरावट ज्यादा नहीं हुई है। ऐसे में कड़ाके की सर्दी का अभी इंतजार ही हो रहा है। हिमाचल में बर्फबारी होने के बाद बीकानेर में तापमान गिरने का क्रम शुरू होता है। इस बार जम्मू कश्मीर में तो बर्फ गिरी है लेकिन हिमाचल में अभी इतनी बर्फ बारी नहीं हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दो चार दिन में बीकानेर में तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। वर्तमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री तापमान ज्यादा चल रहा है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |