दीपावली की सुबह फंदे पर लटका युवक,पंखे से लटकी हुई मिली लाश

दीपावली की सुबह फंदे पर लटका युवक,पंखे से लटकी हुई मिली लाश

खुलासा न्यूज,बीकानेर। दीपावली पर एक ओर जहां हर कोई अपने घर को रोशन करने में लगा है, जगह जगह दीप लगाए जा रहे हैैं, आतिशबाजी की जा रही है, वहीं श्रीडूंगरगढ़ के एक शख्स ने दीपावली के दिन ही सुबह सवेरे फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। घटना के बाद से न सिर्फ परिजन बल्कि मोहल्ला ही सकते में आ गया है। बिग्गा गांव में ईश्वरराम मेघवाल ने अपने ही घर में कमरे में फांसी लगा ली। ईश्वर राम अपने घर का मुखिया था और उसकी उम्र 55 साल थी। पुलिस के अनुसार ईश्वर राम को संभालने जब उसके परिजन कमरे में गए तो वो पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद उसका शव अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना के बाद से बिग्गा गांव और मेघवाल के मोहल्ले में हर कोई सकते में है। दीपावली जैसे अवसर पर इस तरह का कदम क्यों उठाया गया? इसकी जांच की जा रही है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |