ये उपाय करें, पूरे साल रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा - Khulasa Online ये उपाय करें, पूरे साल रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा - Khulasa Online

ये उपाय करें, पूरे साल रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

जयपुर। मां लक्ष्मी कर्म प्रभाव प्रकाशिनि हैं, लेकिन मां को प्रसन्न करने के कई उपाय दिवाली पर किए जाते हैं। कहते हैं दिवाली पर मां लक्ष्मी की विशेष पूजा विधान से करने वालों की सभी समस्याएं माँ लक्ष्मी दूर करती हैं, धन धान्य की कमी नहीं रहती। आपको जानकर हैरानी होगी कि धन की देवी मां लक्ष्मी छोटी-छोटी चीजों से प्रसन्न हो जाती हैं। अगर पूजा में ये कुछ चीजें मन से रखी जाएं, तो मां लक्ष्मी अपार कृपा बरसाती हैं। इन चीजों को लाने से आपके पास कभी पैसों की कमी नहीं होगी और ना ही आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा…
मुख्य दरवाजे लक्ष्मी-कुबेर
इस दिवाली घर के मुख्य दरवाजे पर लक्ष्मी और कुबेर की एक तस्वीर खरीदकर लगा दें। ऐसा करने से आपके घरों में पैसों की कमी नहीं होगी। अपने घर में वास्तु देव की प्रतिमा जरूर लगाएं। इससे घर के सभी वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में पैसों की किल्लत नहीं होती है।
कछुआ-मछली पूरी करेगा इच्?छा
इस दिवाली पर एक कछुआ-मछली खरीद लाएं। घर में धातु का बना कछुआ रखने से कई बाधाओं से मुक्ति पाई जा सकती है। कछुआ वास्तु शास्त्र और फेंग शुई की दृष्टि में सुख-शांति का प्रतीक माना गया है। कछुआ रखना शुभ माना जाता है। कछुए में नकारात्?मक ऊर्जा को खत्?म कर सकारात्?मक ऊर्जा बढ़ाने की शक्?ति होती है।हर दिशा का संबंध किसी न किसी धातु से होता है। धन से संबंधित कोई भी परेशानी है तो क्रिस्?टल का कछुआ रखें। इसे अपनी दुकान या तिजोरी में रखें। बिजनेस में लगातार नुकसान हो रहा है तो मैटल का कछुआ रखने से लाभ होगा और आय के मार्ग प्रशस्?त होंगें। नए व्?यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो चांदी का कछुआ शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन या परीक्षा में सफलता पाने के लिए पीतल का कछुआ अपने घर में रखें। मछली घर में रखने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और धन आगमन की संभावना बढ़ती है।
पिरामिड से कई परेशानियों से मुक्ति
वास्तु में पिरामिडों का अपना महत्व है। घर के जिस हिस्से में सदस्य सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। वहां पर चांदी-पीतल या तांबे का पिरामिड रखें। ऐसा करने से घर के लोगों की आय में वृद्धि होती है। वास्तु के अनुसार, घर में पिरामिड लगाने से कई परेशानियों से मुक्ति पाई जा सकती है। वास्तु के अनुसार, उत्तर में पिरामिड धन और आर्थिक पूर्णता लाने में सहायक माना जाता है। वास्तु दोष दूर करने और एकाग्रता बढ़ाने के लिए घर में पिरामिड रखना चाहिए। घर में धातु या लकड़ी का कोई भी पिरामिड रखा जा सकता है।
उत्तर दिशा में घड़ा या सुराही
मिट्टी की एक सुराही या घड़ा खरीदकर इस दिवाली घर की उत्तर दिशा में पानी से भरकर रख दें। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। कहते हैं उत्तर दिशा जल के देवता यानि वरुण देव की दिशा होती है इसीलिए इस दिशा में घड़ा रखें तो उत्तम फल देता है।मिट्टी का घड़ा आर्थिक परेशानियों को भी दूर करता है।कहते हैं पानी से भरे हुए घड़े के आगे दीपक जलाने से घर में धन की कमी कभी नहीं होती। जिनके घर में बरकत नहीं होती व धन की स्थिरता नहीं है वहां पर पानी से भरे मटके के सामने दीया जलाना चाहिए। ध्यान रखें यह घड़ा या सुराही जो भी आपके पास वो कभी भी खाली न रहें। अगर छोटी-छोटी मटकियां घर में सजावट के तौर पर रखी जाएं तो परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बना रहता है।
मोर पंख से पैसों की तंगी खत्म
शास्त्रों में मोर पंख को बहुत शुभ माना गया है। ये नकारात्मक ऊर्जा से भी बचाता है। घर में सुख-समृद्धि को बढ़ाता है। घर या दुकान की दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख स्थापित करने से घर-परिवार में मौजूद पैसों की तंगी खत्म हो सकती है। लक्ष्मी सौभाग्य, खुशहाली और धन धान्य व संपन्नता के लिए पूजी जाती हैं। मोर के पंखों का प्रयोग कर ये पाया जा सकता है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26