Gold Silver

40 लाख महिलाओं को रक्षाबंधन पर मिलेंगे स्मार्ट फोन

खुलासा न्यूज। राजस्थान में पिछले चार चुनावों से सत्ता विरोधी लहर के कारण कोई भी सरकार रिपीट नहीं हुई। हर बार सत्ता बदल जाने की परंपरा को इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तोडऩे का दावा कर रहे हैं। वे हर वर्ग को साध रहे हैं। यही कारण है कि इस बार के बजट में उन्होंने किसान, महिला, कर्मचारी, युवा और मध्यम वर्ग को खुश करने के लिए सरकार के खजाने को पूरी तरह से खोल दिया। ताकि आठ माह बाद चुनावी मैदान में उतरने जा रही कांग्रेस को कहीं एंटी-इंकमबेंसी की मार नहीं झेलनी पड़े।

महिलाओं-छात्राओं को 40 लाख स्मार्ट फोन

राजस्थान में इस बार महिला मतदाताओं की संख्या 2.52 फीसदी बढ़ी है। चुनाव आयोग के नए आंकड़ों के अनुसार अब महिला वोटर्स की संख्या 2.46 करोड़ हो गई है। महिला मतदाताओं में अपनी सरकार की छवि बेहतर बनाने के लिए गहलोत लगातार महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। चिरंजीवी योजना में शामिल परिवारों की महिलाओं और छात्राओं को गहलोत ने रक्षाबंधन से स्मार्ट फोन देने की घोषणा की है। करीब 40 लाख को इसका फायदा मिलेगा।

महिलाओं को फोकस करते हुए गहलोत इस साल के मूल बजट में राजस्थान रोडवेज का सफर सस्ता कर चुके हैं। सरकारी बसों में अब राजस्थान सीमा के भीतर महिलाओं का बस किराया आधा ही लगेगा। इससे पहले किराए में 30 प्रतिशत की छूट मिलती थी, लेकिन अब ये छूट 50 फीसदी कर दी गई।

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 18 गर्ल्स कॉलेज खोलने की भी घोषणा बजट में हो चुकी है। कॉलेजों में पढऩे वाली लड़कियों के लिए नई ट्रांसपोर्ट स्कीम लाई जाएगी। स्कूल की लड़कियों को रोडवेज में 75 किमी तक फ्री यात्रा करने को मिलेगी। काली बाई भील योजना में भी 30 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटी मिलेगी। पहले ये संख्या 20 हजार थी।

Join Whatsapp 26