अवैध नशे पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार - Khulasa Online अवैध नशे पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार - Khulasa Online

अवैध नशे पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर जिले की अलग-अलग थानों की पुलिस ने अवैध नशे पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

200 अफीम के हरे पौधों सहित आरोपी गिरफ्तार

बज्जू पुलिस ने 200 अफीम के हरे पौधों के साथ चक 01 केएचडी फुलासर छोटा निवासी जीवणराम पुत्र प्रतापाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच रणजीतपुरा थानाधिकारी को सौंपी गई है। आरोपी ने फुलासर छोटा गांव के खेत में अफीम की खेत कर रखी थी।

 

नापासर पुलिस ने दो कार्रवाई में दो आरोपी दबोचे

नापासर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ दो कार्रवाई की। जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 1.5 किलो अवैध गांजा व 570 ग्राम डोडा पोस्त के साथ नापासर निवासी गांधी चौक निवासी कन्हैयालाल पुत्र लादूराम को गिरफ्तार किया। इसी तरह, 3.7 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित नगाणी बास सींथल निवासी गणेशदान पुत्र मोहनदान को गिरफ्तार किया है।

 

छत्तरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वार्ड नं.7 खरबारा निवासी सोहनलाल को 42 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह खरबारा निवासी श्योपतराम को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 39 पव्वे जब्त किये।

 

जामसर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

जामसर पुलिस ने 25 किलो डोडा पोस्त सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान मारुति स्विफ्ट कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। इस दौरान कार में 25 किलो अवैध डोडा पोस्त मिला। जिस पर कार में सवार पंजाब निवासी मनप्रित सिंह व बुटासिंह को गिरफ्तार किया गया।

 

अवैध बीयर सहित आरोपी गिरफ्तार

लूनकरणसर सीओ ने अवैध बीयर सहित एक आरोपी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार वृत लूनकरणसर मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना महाजन के पास अभियुक्त छगनदान पुत्र जुझदान निवासी डेली तलाई के कब्जे से अवैध बीयर के 140 कार्टून तय पीकअप जब्त कर गिरफ्तार किया गया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26