यूक्रेन पर हमले का 39वां दिन: कीव से निकल रही रूसी सेना, इन इलाकों में मिल रही लाशें - Khulasa Online यूक्रेन पर हमले का 39वां दिन: कीव से निकल रही रूसी सेना, इन इलाकों में मिल रही लाशें - Khulasa Online

यूक्रेन पर हमले का 39वां दिन: कीव से निकल रही रूसी सेना, इन इलाकों में मिल रही लाशें

नईदिल्ली. रूस-यूक्रेन जंग का आज 39वां दिन है। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास के इलाकों को रूसी सेना खाली कर रही है। वहीं इन जगहों पर डरा देने वाला मंजर देखने को मिल रहा है। राजधानी कीव के पास एक कस्बे की सड़क पर 20 लाशें पड़ी मिलीं। इन लोगों के हाथ पीछे से बांधकर सिर में गोली मारी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो लाशें पड़ी मिली हैं, इनमें पुरुष और महिलाएं और एक 14 साल का बच्चा भी शामिल है।

कीव पर यूक्रेन ने नियंत्रण कायम किया
यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री अन्ना मल्यार का कहना है कि कीव के सभी क्षेत्रों पर हमने अपना नियंत्रण कायम कर लिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने लोगों से मरियुपोल सहित देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में लड़ाई के लिए तैयार रहने को आग्रह किया। ​​​​​​​मारियुपोल में बड़ी संख्या में लोग फं से हुए हैं। इन लोगों को बचाने का प्रयास जारी है। रेड क्रॉस ने शनिवार को कहा कि वह अभी तक प्रभावित बंदरगाह शहर तक नहीं पहुंचा है, जहां एक लाख लोग फ ंसे हुए हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26