दौड़ लगाते वक्त 29 साल के युवक की मौत

दौड़ लगाते वक्त 29 साल के युवक की मौत

अलवर। अलवर में रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दौड़ लगाते समय 29 साल के युवक की मौत हो गई। वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा के शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्टअटैक माना जा रहा है।
अरावली विहार थाना पुलिस के मुताबिक, हनुमान सहाय पुत्र छोटे लाल मीणा मालवीय नगर में किराए के मकान में रहता था। वह अजबगढ़ का रहने वाला था। रोजाना की तरफ रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह कई युवकों के साथ कटी घाटी के पास दौड़ लगाने पहुंचा। दौड़ते समय हनुमान सहाय अचानक रुका। फिर अचानक जमीन पर गिर गया। अन्य साथियों ने उसे संभाला। तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अप्रैल में भर्ती, हजारों युवक दौड़ रहे
अलवर में सेना व पुलिस भर्ती की तैयारी में हजारों युवा अभ्यास में जुटे हैं। इस समय गांव व शहरों में हर जगह सुबह-शाम युवा खेल मैदान व सड़कों पर दौड़ लगाते नजर आते हैं। जिसने भी दौड़ते समय युवक की मौत की खबर सुनी अचम्भित रह गए। परिजनों ने बताया कि हनुमान को शारीरिक रूप से कोई दिक्कत नहीं थी। जबकि चिकित्सकों का मानना है कि संभवत: हार्टअटैक से मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |