मनीष की ई-बुक कटपीस क्रिकेट का लोर्कापण - Khulasa Online मनीष की ई-बुक कटपीस क्रिकेट का लोर्कापण - Khulasa Online

मनीष की ई-बुक कटपीस क्रिकेट का लोर्कापण

बीकानेर। खेल लेखक मनीष कुमार जोशी की ई बुक – कटपीस क्रिकेट का लोर्कापण आज पश्चिमी राजस्थान खेल लेखक संघ के अध्यक्ष मनोज व्यास एवं खेल एंकर संजय पुरोहित ने किया। इस मौके पर संघ के कार्यालय में मोबाईल के जरिये जोशी की ई -बुक को पाठको को समर्पित की गई। इस अवसर पर मनोज व्यास ने कहा कि बदलते दौर और समय में ई-बुक के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पाठको तक पहुंचा जा सकता है। ई- बुक पढऩा सामान्य किताब से ज्यादा सुविधाजनक है। इसे आप कहीं भी कैसे भी पढ़ सकते है। संजय पुरोहित ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में किताबे खासकर हिन्दी में कम लिखी जा रही है। ऐसे में बीकानेर के खेल लेखक मनीष कुमार जोशी की किताब प्रकाषित होना हम सब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खेल पाठको से इस किताब को ऑन लाईन प्लेटफार्म से खरीद कर पढऩे पर जोर दिया। खेल लेखक मनीष कुमार जोशी ने अपनी ई-बुक के बार में जानकारी देते हुए बताया कि इस ई-बुक को ऑन लाईन के विभिन्न वेबसाईटस और दूसरे प्लेटफार्म से डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कटपीस क्रिकेट में टी-20 क्रिकेट की संपूर्ण जानकारी का संकलन है। इसके अलावा टी-20 क्रिकेट के मजेदार किस्से, रिकार्ड और विश्लेषण भी इसमें शामिल किया गया है। टी- 20 पर अभी तक शुद्ध रूप से हिन्दी में संभवत यह पहली किताब है। यह किताब युवा क्रिकेटर शरद जोशी को समर्पित की गयी है। इस कार्यक्रम में खेल लेखक जुगल किशोर व्यास, हरिशंकर आचार्य, बसंत आचार्य, मधुसुदन व्यास, राजकुमार जोशी , रामनाथ आचार्य वेबिनार के माध्यम से उपस्थित हुए। वेबिनार पर आयोजित इस कार्यक्रम के अंत में आत्माराम भाटी ने ऑनलाईन उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और ई-बुक को अधिक से अघिक डाउनलोड कर पढने का आहवान किया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26