गाय के बच्चे का कटा सिर मिला:गोभक्तों ने हाइवे पर लगाया जाम, - Khulasa Online गाय के बच्चे का कटा सिर मिला:गोभक्तों ने हाइवे पर लगाया जाम, - Khulasa Online

गाय के बच्चे का कटा सिर मिला:गोभक्तों ने हाइवे पर लगाया जाम,

चुरु। सरदारशहर तहसील मुख्यालय पर मेगा हाइवे बीकानेर रोड पर एक निजी स्कूल के सामने गाय के बच्चे का कटा हुआ सिर मिला। गो भक्तों ने घटना का विरोध करते हुए हाइवे पर जाम लगा दिया। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। थानाधिकारी बलराज सिंह मान ने बताया कि बीकानेर रोड पर एक निजी स्कूल के सामने सडक़ किनारे गाय के बच्चे का कटा सिर मिला। घटना से नाराज लोगों ने जाम लग दिया। पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया है। पुलिस के जवान सिविल वर्दी में गश्त कर रहे है। हर एक पहलू पर नजर रखे हुए है। किसी भी स्थिति में शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। गोवंश का धड़ कहां है,इसकी जांच की जाएगी।
सौहार्द बिगाडऩे का प्रयास
घटना की जानकारी पर नगर पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी मौके पर पहुंचे। चौधरी ने बताया कि सरदारशहर हमेशा से ही शांतिपूर्ण क्षेत्र रहा है। किसी असामाजिक तत्व ने इस तरह का काम कर शहर के सौहार्द को बिगाडऩे का काम किया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने गाय के बच्चे का सिर उठाकर अस्पताल पहुंचाया। पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम कर गाय के बच्चे का सिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने गोभक्तों के साथ मिलकर गाय के सिर का अंतिम संस्कार कर दिया।
सामाजिक कार्यकर्ता सुखवीर पारीक ने बताया कि किसी आसामाजिक तत्व ने ऐसा कृत्य किया है। सूचना पर गोभक्त मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गुपचुप तरीक से गौवंश का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। जिसका गोभक्तों में विरोध भी है। पुलिस ने 24 घंटे में दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26