Gold Silver

जहरीला पदार्थ का सेवन करने से युवक की मौत

बीकानेर। जहरीला पदार्थ सेवन करने से युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुजानदेसर क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर 5 अप्रैल को कैलाश पुत्र सेवाराम गहलोत ने विषाक्त का सेवन कर लिया था। जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गयी। तबीयत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर दस दिनों तक चले इलाज के बाद व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस सम्बंध में एएसआई रामफूल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों द्वारा मर्ग दर्ज करवाई जा रही है। विषाक्त सेवन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है

Join Whatsapp 26