फर्जी वसीयत बनाकर मकान व जायदाद हड़पने का आरोप - Khulasa Online फर्जी वसीयत बनाकर मकान व जायदाद हड़पने का आरोप - Khulasa Online

फर्जी वसीयत बनाकर मकान व जायदाद हड़पने का आरोप

बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना इलाके में एक महिला ने आठ जनों पर फर्जी वसीयत बनाकर मकान हड़पने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती सरोज उपाध्याय पत्नी स्व. राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय निवासी सीटी कोतवाली के पीछे रामेदव मंदिर के पास रामपुरिया रोड ने मोहनी देवी पत्नी दाऊलाल, तरुण कुमार यादव, हरिकिशन, मनोज कठातला, प्रवीण उपाध्याय, इन्द्र कुमार वादव, जुगल पुरोहित पुत्र सोहन लाल पुरोहित सोनगिरी कुआं बीकानेर, मगल लाल पुत्र सूरजमल जाति ब्राह्मण पर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर 420, 463, 464, 465, 467, 471, 474 120 बी भादस के तहत मामला दर्ज कर जांच नरेश कुमार निर्वाण थानाधिकारी को दी गई है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26