
अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, किसी वारदात की फिराक में था आरोपी






खुलासा न्यूज बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गयी है। नोखा पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों को चिन्हित कर आज तालरिया बास निवासी जोधाराम को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


