वेज रेट से सैलेरी नहीं मिलने से मजदूरों ने की हड़ताल - Khulasa Online वेज रेट से सैलेरी नहीं मिलने से मजदूरों ने की हड़ताल - Khulasa Online

वेज रेट से सैलेरी नहीं मिलने से मजदूरों ने की हड़ताल

खुलासा न्यूज,बीकानेर। वेज रेट से सैलेरी नहीं मिलने के विरोध में नेयवेली लिग्नाइट पावर प्लांट मजदूर यूनियन ने हड़ताल कर दी है। संघ के जगदीश शर्मा ने बताया एक ओर तो केन्द्र व राज्य सरकार मजदूरों के कल्याण अनेक प्रकार की योजनाएं चलाने का ढिढोरा पिट रही है। वहीं दूसरी ओर नेयवेली परियोजना में ठेके पर लगे मजदूरों का जमकर शोषण किया जा रहा है। हालात यह है कि 2017 के बाद सरकार ने तो वेज रेट बढ़ा दी है किन्तु मजदूर वर्ग को वेज रेट से सेलरी नहीं दी जा रही है। जबकि मजदूर को जो वेतन दिया जाता है। उसके 40 प्रतिशत वेतन राशि वापस ठेकेदार डरा धमकाकर पुन:ठेकेदार खाते में डालवा लेते है। अगर कोई मजदूर इससे इंकार करता है तो उस मजदूर को मजदूरी से हाथ धोना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि श्रमिकों से वसूली बंद की जाएं। साथ ही महीने की 7 तारीख को वेतन उनके खातों में डाला जाएं। प्रदर्शन करने वालों में पूनमचंद,आसूराम,महेन्द्र सिंह,जगदीश,चूनाराम,सहीराम,हरिराम,रामदेव,जगदीश,फूलाराम,नथाराम सहित सैकड़ों मजदूर शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26