महिलाओं के कौशल विकास और रोजगार उत्पादक कार्यशाला संपन्न| नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर कार्यशाला का समापन - Khulasa Online महिलाओं के कौशल विकास और रोजगार उत्पादक कार्यशाला संपन्न| नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर कार्यशाला का समापन - Khulasa Online

महिलाओं के कौशल विकास और रोजगार उत्पादक कार्यशाला संपन्न| नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर कार्यशाला का समापन

खुलासा न्यूज़ बीकानेर| आर.एल. जी.गर्ल्स एंपावरमेंट फाऊंडेशन व रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन द्वारा चार दिवसीय नि:शुल्क कार्यशाला पवन पुरी साउथ मे संचालित की गई जिसका समापन कार्यक्रम श्री मस्त ब्यूटी पार्लर में आयोजित किया गया|

फाउंडेशन की अध्यक्ष व समाजसेविका डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा इस तरह की कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं मे छुपे हुनर को निखारना व आत्मनिर्भर बनाना है|क्लब अध्यक्ष ऋषि आचार्य ने कहा आज के समय में महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण आवश्यक है जिसके लिए क्लब द्वारा निरंतर इस तरह के आयोजन किये जा रहे हैं|

कार्यशाला में केश सज्जा संबंधित कक्षाएं मास्टर गोविंद मारू, स्किन केयर की संतोष, मेकअप संबंधित ज्योति आहूजा द्वारा ली गई| जिसमे थ्योरी व प्रैक्टिकल द्वारा सभी तरह की जानकारी दी गई| कार्यशाला मे 50 महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया |
क्लब सदस्य व श्री मस्त ब्यूटी पार्लर के निर्देशक प्रभु लाल सेन ने महिलाओं के उत्साह को देखते हुए उन्हें योग्यता अनुसार रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया|
सहायक प्रांतपाल गुलाब सोनी व सचिव राजेश पारीक ने इस कार्यशाला में उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त किया| क्लब द्वारा सभी महिलाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए|
कार्यक्रम को सफल बनाने में आगामी अध्यक्ष गिरिराज जोशी, घनश्याम रामावत,सुरेश राठी, श्रीलाल चाँडक, महेंद्र साध आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही|

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26