बीकानेर सहित प्रदेश भर में आज रात से फ्री यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, आदेश जारी - Khulasa Online बीकानेर सहित प्रदेश भर में आज रात से फ्री यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, आदेश जारी - Khulasa Online

बीकानेर सहित प्रदेश भर में आज रात से फ्री यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, आदेश जारी

खुलासा न्यूज, बीकानेर।  अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजस्थान रोडवेज ने 8 मार्च को राज्य में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा करवाने के आदेश जारी किए है। इस आदेशों के तहत आज रात 12 बजे से महिला यात्रियों को बसों में सफर करने लिए जीरो राशि का टिकट मिलने लगेगा। इस यात्रा का लाभ 8 मार्च तक रात 11:59 बजे तक जारी टिकट पर मिलेगा।

राजस्थान रोडवेज के एमडी संदीप वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा को देखते हुए यह आदेश जारी किए है। इस आदेशों के तहत महिलाओं को 8 मार्च को राजस्थान रोडवेज में राजस्थान की सीमा के अंदर फ्री यात्रा करवाई जाएगी। हालांकि फ्री यात्रा का फायदा केवल एक्सप्रेस और सामान्य बसों में ही मिल सकेगा। एसी बस या वॉल्वो बस में महिलाओं को फ्री यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा। इसके लिए 7 मार्च रात 12 बजे से जीरो बैलेंस का टिकट जनरेट होना शुरू हो जाएगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26