महिला का अश्लील वीडियों बनाकर किया देहशोषण - Khulasa Online महिला का अश्लील वीडियों बनाकर किया देहशोषण - Khulasa Online

महिला का अश्लील वीडियों बनाकर किया देहशोषण

खुलासा न्यूज बीकानेर । अंतर धर्म विवाह मामला, मुख्‍त्‍यार व मनीषा की मुसीबतें बढी, हाल ही में अंतर धर्म विवाह करने वाले कोलायत के बीठनोक निवासी 22 वर्षीय मुख्‍त्‍यार खां व 18 वर्षीय मनीषा डूडी की मुसीबतें बढ गई हैं।
नयाशहर थाना पुलिस ने नयाशहर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला से सामुहिक दुष्‍कर्म करने के आरोप में मुख्‍त्‍यार के पिता प्रोपर्टी डीलर मुन्‍ने खां, मोटासर गांव निवासी शेरू खां पुत्र इब्राहिम खां व दो अन्‍य के खिलाफ तथा मुख्‍त्‍यार के खिलाफ मनीषा को अपने प्रेमजाल में फंसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस अंतरधर्म विवाह मामले में विरोध दर्ज कराते हुए सर्व हिन्‍दू समाज ने रविवार को हजारों की संख्‍या में बीकानेर की जाट धर्मशाला में सभा की और कलेक्‍ट्रेट पर प्रदर्शन किया था।
पीडिता ने सोमवार 18 जनवरी को दर्ज कराये मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी मुन्‍ने खां व उसके साथियों ने वर्ष 2015 के जुलाई माह में उसके नयाशहर थाना क्षेत्र स्थित घर में रहने के दौरान उसे कोल्‍ड ड्रिंक में दवाई मिलाकर बेहोश किया और सामुहिक दुष्‍कम्र्‍ कर उसका वीडियो बना लिया। पीडिता अनुसार बाद में आरोपियों ने उसकी अश्‍लील वीडियो क्लिप को सार्वजनिक कर देने की धमकी देकर कई बार देह शोषण किया। पीडिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी मुन्‍ने खां ने पहले उसके पति से जान पहचान बढाई। बाद में पीडिता को भी धर्म बहन बना लिया। उसके पति को भी अपने प्रोपर्टी के बिजनिस में साथ ले लिया।
पीडिता के अनुसार आरोपी मुन्‍ने खा जब भी घर आता था कोल्‍ड ड्रिंक लेकर आता था। जुलाई 2015 में उसे घर में अकेली देखकर मुन्‍ने खां ने उसे कोल्‍ड ड्रिंक पिलाई जिसे वह बेसुध हो गई। इस दौरान मुन्‍ने खां ने उससे दुष्‍कर्म किया।
अश्‍लील वीडियो क्लिप बनाई। बाद में अश्‍लील वीडियो क्लिप सार्वजनिक कर देने व परिजनों की हत्‍या करने की धमकी देकर लगातार दुष्‍कर्म किया। बाद में घर बदल लेने पर भी आरोपी उसके पास आता रहा। शेरू खां व दो अन्‍य ने भी दुष्‍कर्म किया।
पीडिता के अनुसार मुन्‍ने खां के बेटे मुख्‍त्‍यार ने मनीषा को भी प्रेमजाल में फंसा लिया। मामले की जांच सीओ सिटी सुभाष शर्मा को सौंपी गई है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26