Gold Silver

स्प्रे पीने से महिला की हुई मौत

श्रीगंगानगर। जिले के रावला इलाके में शनिवार को स्प्रे पीने से महिला की मौत हो गई । महिला पिछले कई दिन से मानसिक तनाव में थी। उसकी शादी करीब पांच माह पहले ही हुई थी। विवाह के इतने कम समय में महिला की मौत के कारण पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों को भी मौके पर बुलाया गया है। शव को रावला के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। ससुराल और पीहर पक्ष से जानकारियां जुटाने के बाद एसडीएम की देखरेख में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पीहर आई हुई थी विवाहिता
महिला पूजा ( 21 ) पुत्री प्रदीप मेघवाल की शादी करीब पांच माह पहले ही हुई थी। वह शनिवार को अपने पीहर गांव 15 केएनडी आई हुई थी। इसी दौरान दोपहर में उसने घर में रखा स्प्रे पी लिया। उससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसकी हालत देखकर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद पुलिस उसके कारणों की जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में पीहर पक्ष के लोगों ने रात पौने बारह बजे रावला थाने में रिपोर्ट दी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। शव का पोस्टमार्टम एसडीएम की देखरेख में होगा।

Join Whatsapp 26