किसानो ने शुक्रवार को किया भारत बंद का आह्वान, बॉर्डर किया सील - Khulasa Online किसानो ने शुक्रवार को किया भारत बंद का आह्वान, बॉर्डर किया सील - Khulasa Online

किसानो ने शुक्रवार को किया भारत बंद का आह्वान, बॉर्डर किया सील

किसानो ने शुक्रवार को किया भारत बंद का आह्वान, बॉर्डर किया सील

श्रीगंगानगर. राजस्थान-पंजाब सीमा पर साधुवाली के पास बॉर्डर सील करने के कारण बुधवार को राजस्थान-पंजाब सीमा पर बसों की आवाजाही बाधित रही। जिस कारण यात्रियों को लगभग दो किलोमीटर पैदल चलने के बाद श्रीगंगानगर आने के लिए साधुवाली गांव से टैम्पो लेना पड़ा। दूसरी तरफ, दिहाड़ी-मजदूरी के लिए आने वाले लोग भी बॉर्डर सील होने से परेशान हैं। राजस्थान-पंजाब सीमा पर साधुवाली के पास बॉर्डर सील करने के बाद बुधवार को दिल्ली कूच के लिए किसानों का कोई जत्था नहीं पहुंचा। मंगलवार को दिल्ली कूच के लिए 100 के करीब किसान साधुवाली पहुंचे थे, जिन्हें बॉर्डर पार कर पंजाब जाने का प्रयास करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस जगह अभी भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी किसान आंदोलन 2.0 पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
किसान आंदोलन 2.0 से यात्रीगण परेशान

साधुवाली के पास बॉर्डर सील करने से पंजाब से आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। पंजाब से आने वाली बसें राजस्थान-पंजाब सीमा तक ही आवागमन कर रही है। उसके बाद यात्रियों को लगभग दो किलोमीटर पैदल चलने के बाद श्रीगंगानगर आने के लिए साधुवाली गांव में टैम्पो मिलती हैं। जिन किसानों की कृषि भूमि बॉर्डर सील करने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स के उस पार है, उन्हें अपने खेत तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान सीमा से सटे पंजाब के गांवों से श्रीगंगानगर में दिहाड़ी-मजदूरी के लिए आने वाले लोग भी बॉर्डर सील होने से परेशान हैं। उन्हें श्रीगंगानगर आने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
16 फरवरी भारत बंद तक बॉर्डर सील

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन अरविन्द कुमार जाखड़ ने बताया कि किसान संगठनों ने 16 फरवरी भारत बंद की घोषणा की हुई है। इसके दृष्टिगत 16 फरवरी तक तो साधुवाली बॉर्डर को सील रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में कहीं पर भी किसानों के प्रदर्शन आदि की सूचना नहीं है। साधुवाली बॉर्डर पर भी किसान नहीं पहुंचे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26