ऐसा क्या हुआ कि महिला कलक्ट्रेट में हो गई बेहोश

ऐसा क्या हुआ कि महिला कलक्ट्रेट में हो गई बेहोश

बीकानेर। टावर लगाए जाने के विरोध में शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट के आगे विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला गश खाकर नीचे गिर गई और बेहोश हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बजरंग धोरा से दो किमी आगे महेश नगर में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। जिसका लोग विरोध कर रहे है। इसके बावजूद निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते शुक्रवार को महेश नगर के महिला व पुरुषों ने जिला कलक्ट्रेट के आगे विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान तल्ख गर्मी के चलते एक महिला गश खाकर नीचे गिर पड़ी और बेहोश हो गई। जिसको साथियों ने संभाला। इन लोगों का कहना है कि महेश नगर में जबरदस्ती मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। इसको लेकर दो बार प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में महेश नगर के लोगों ने जिला कलक्टर से निर्माणाधीन मोबाइल टावर का काम रूकवाने की मांग की है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |